कंबाईन मशीन की टक्कर से युवक की मौत
बलरामपुर, अप्रैल 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम समदा के मजरे कठेर में कंबाईन मशीन की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। खेत में कंबाईन मशीन से गेंहू की फसल काटते समय हादसा हुआ है। पुलिस ने कंबाईन मशीन को कब्जे में ले लिया है। कंबाईन चालक शाहबान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम समदा के मजरे कठेर निवासी आनंद सिंह ने मंगलवार को बताया कि गांव निवासी लालबाबू के खेत में कंबाईन मशीन से गेहूं की फसल काटी जा रही थी। मेरा 27 वर्षीय भाई दीपक सिंह अपने गेहूं की फसल कटाई के लिए गया था। खेत में खड़ा होकर कंबाईन से गेहूं की कटाई देख रहा था। तभी कंबाईन चालक शाहबान की लापरवाही से मेरे भाई को कंबाईन मशीन से टक्कर लग गई। हादसे में भाई घायल हो गया। इलाज के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.