कंबाइन हार्वेस्टर से पोल टूटकर बाइक सवारों पर गिरा, 3 जख्मी
उन्नाव, अप्रैल 18 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मवई भान गांव समीप शुक्रवार को कंबाइन हार्वेस्टर सड़क किनारे लगे बिजली लाइन में फंस गया। इससे बिजली का खंभा टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में आकर दो बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक युवक की बारात 21 अप्रैल को जानी थी।आसीवन थाना क्षेत्र के बारीथाना मजरा अमानखेड़ा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय ललित कुमार पुत्र रामदुलारे का गुरुवार को तिलक संस्कार सम्पन्न हुआ था। 21 अप्रैल को होने वाली बारात की तैयारियां चल रही थी। इसी तैयारी में ललित शुक्रवार को दो बाइकों पर अपने भाई सूरज, ममेरे भाई थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव निवासी विकास पुत्र बेचेलाल व सफीपुर कोतवाली क्षेत्र मौलवीखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.