बहराइच, अप्रैल 9 -- बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में कंबाइन मशीन से गेहूं कटाई के लिए पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया दीप नारायण सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी सकरौरा ग्रामीण थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी संजय सिंह रितेश सिंह सर्वोदय सिंह निवासीगण मोहम्मदपुर सरैया रुकनापुर थाना फखरपुर जिला बहराइच के निवासी हैं गेहूं कटाई को लेकर पैसे के लेनदेन के कारण इन्होंने हमको जमकर पीटा व गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थानाध्यक्ष फखरपुर संजय सिंह चौहान ने बताया की उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक पूर्णेश नारायण पांडे के सौपी गयी है विवेचक द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.