पीलीभीत, अप्रैल 6 -- अमरिया। खेत से काम करके पति के साथ वापस जा रही वृद्धा को कंबाइन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद एकत्र ग्रामीणों ने कंबाइन को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना अमरिया पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम भौनी निवासी बाबूराम ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी 60 वर्षीय प्रेमवती के साथ खेत पर गए थे। वहां कुछ देर काम करने के बाद वह घर के लिए पैदल लौट रहे थे। इस दौरान गांव के निकट ही रास्ते में सामने से आ रही कंबाइन के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह किसी तरह से बच गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी तो अमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके...