सिद्धार्थ, मार्च 30 -- इटवा,हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील क्षेत्र के सगराजोत गांव में रविवार को गेहूं की कटाई के दौरान कम्बाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने पल भर में गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। करीब दो बीघा गेहूं जलकर पूरी तरह राख हो गई। सगराजोत गांव के दक्षिण स्थित सिवान में कम्बाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इस दौरान अचानक मशीन से चिंगारी निकली और सूखी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की फसल को भी अपनी जद में लेने लगी। आग लगते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के कड़ी मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन त...