कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2026 रविवार को दो परीक्षा केंद्रों पर हुई। यह परीक्षा दो पालियों में कराई गई। सुबह और शाम की पाली में 815-815 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक रही जिसमें 815 में 507 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे से 04 बजे तक हुई जिसमें 815 में से 489 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ब्लाक ए कैंट और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ब्लाक बी कैंट में हुई। दोनों पालियों में 61.66 फीसदी ने परीक्षा दी और 38.34 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- NEET PG 2026: आधार और आइरिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, परीक्षा से 3 सप्ताह पहले मिलेगी एग्जाम सिटी; जानें नए नियम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...