लखनऊ, जनवरी 11 -- बंथरा नगर पंचायत चेयरमैन रामावती के प्रतिनिधि रंजीत रावत द्वारा रविवार को बंथरा में कंबल वितरण व तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने लोगों को कंबल वितरित किए। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और बुजुर्गों को कंबल उपलब्ध कराना सच्ची जनसेवा है। यह सेवा व संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, भाजपा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद, विश्वम्भर प्रसाद रावत, विपिन रावत, सुरेश सिंह, महेंद्र रावत, आशीष टाइगर, वीरेन्द्र सिंह, रेनू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.