शामली, जनवरी 2 -- सकौती गांव मे राजस्व विभाग द्वारा सर्दियों के दिनों मे कंबल बांटने का मामला विवादो मे आ गया है। आरोप है कि राजनैतिक फायदा देने के लिए लेखपाल ने पूर्व प्रधान से कंबलों का वितरण करा दिया।जिस पर ग्राम प्रधान पारूल ने विरोध किया और एसडीएम को शिकायत की गई। इन दिनों सर्दी का सितम चर्म पर है। ऐसे मे राजस्व विभाग जरूरतमंदो को गांव दर गांव कंबल का वितरण कर रहा है। लेकिन सकौती मे कंबल वितरण मे उलटफेर पर विवाद हो गया। बताया गया है कि राजस्व लेखपाल सतबीर सिंह ने पूर्व प्रधान के हाथो से कंबल का वितरण करा दिया। जिस पर आरोप है कि पूर्व प्रधान से प्रभावित होकर लेखपाल ने वर्तमान प्रधान की अनदेखी की। जिस पर ग्राम प्रधान पारूल देवी ने उपजिलाधिकारी को मामले की शिकायत की । जांच मे एसडीएम ने लेखपाल को तलब किया है और जवाब मांगा है। ग्राम प्रधा...