गढ़वा, जनवरी 8 -- मझिआंव। गुरुवार को नगर पंचायत के विवाह मंडप में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीटी मैनेजर जितेश कुमार ने बताया कि 235 कंबल का वितरण किया गया। कंबल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भीड़ इतनी बढ़ गई की कई लोगों को कंबल भी नहीं मिला। उससे लोगों ने नाराजगी जतायी। वार्ड नंबर 2 के गणेश राम, राम गहन राम, महावीर रजवार, धन रतिया देवी, शांति देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग ठंड से बेहाल हैं। उसके बाद भी कंबल नहीं मिल रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि सभी 12 वार्ड में मात्र 50- 50 कंबल ही उपलब्ध हो पाया है। उसे सभी को दे पाना संभव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...