रांची, जनवरी 30 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास दास ने बीडीओ सह सीओ को ज्ञापन सौंपकर इस वर्ष गरीबों के बीच किए गए सरकारी कंबल वितरण में भारी गड़बड़ी और घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। विकास ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कई गरीब, दिव्यांग और वृद्ध व्यक्तियों ने शिकायत की है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद उन्हें सरकारी कंबल नहीं मिला। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सीओ से मांग की है कि प्रखंड स्तर पर बांटने के लिए बांटे गए कंबल पंचायतों में किन लोगों को मिले इसकी सूची सार्वजनिक की जाए। यदि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो युवा कांग्रेस प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी और मामले को उच्च पदाधिकारियों तक ले जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्...