बलरामपुर, जनवरी 4 -- तुलसीपुर। स्थानीय विकासखंड के ग्राम लालनगर सिपहिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष महन्थराम गुप्ता ने भीषण ठंड को देखते हुए 50 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कंप कंपाती ठंठ में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने कहा कि भीषण ठंडी व सर्द भरी हवा से बचने के लिए सहायता मिल गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा क्षेत्र में हर गांव में चिन्हित कर सबको कंबल दिया जाएगा। इस दौरान तुलसीदास गुप्ता, जगदंबा प्रसाद, भगवती प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, मालिक राम, पुजारी भारती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...