नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- ब्लैंकेट हो या कंबल ठंड में इन्हें वॉश करना मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से इनमें धूल गंदगी जमा हो जाती है, जिसकी वजह से इन्हें वॉश करने में काफी मेहनत और समय लगता है। इसलिए सर्दी में इन पर कवर चढ़ाना जरूरी है, ताकि ये डस्ट से बचे रहें। इस प्रकार आपका कंबल साफ रहता है, और ये लंबे समय तक खराब नहीं होते। यदि आपके कंबल पर कवर चढ़ी है, तो इन्हें सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार लोग एक ही तरह के कंबल का इस्तेमाल कर के बोर हो जाते हैं, तो आप चाहे तो इन पर अलग-अलग प्रिंट और फैब्रिक के कवर चढ़ा सकते हैं। तो आइए एक्सप्लोर करते हैं, इनके कुछ बेहतरीन विकल्प। 300 थ्रेडकाउंट कॉटन फैब्रिक से तैयार किंग साइज के duvet कवर को दोनों और से लगा सकते हैं। इनमें ज़िप्पर क्लोजर मिल जाएगा, जिससे कंबल इनमें पूरी त...