नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Motorola Edge 70 Fusion अब बस कुछ दिनों में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपने ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मोटोरोला एज 70 फ्यूजन भारत में मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी इसके कई खास फीचर्स को कंफर्म कर चुकी है। फोन की कलर ऑप्शन, डिजाइन, कैमरा कॉन्फिगरेशन, बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले की डिटेल लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया कि 2 मार्च को Motorola Razr Fold की सारी डिटेल्स बताई जाएंगी। कंपनी ने फोल्डेबल फोन का एक वीडियो टीजर भी जारी किया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई इन दोनों फोन्स की डिटेल पर..6 मार्च को लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Fusion एक्स पर एक पोस्ट में, कंपनी ने कंफर्म किया है कि अ...