नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Vivo अब अपने सबसे पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं Vivo Y600 Pro की। इस फोन को पिछले साल आए 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाले Vivo Y500 Pro के अपग्रेड के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा। खबर है कि कंपनी जल्द Vivo Y600 Pro को लॉन्च करने करने की तैयारी कर रही है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की ऑनलाइन झलक भी दिखाई है, जिससे फोन के डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। इसके अलावा, फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं। इस बार, उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो पिछले मॉडल के मुकाबले एक बड़ा बदलाव (डाउनग्रेड) है। हालांकि, यह 10,000mAh की जबर्दस्त बैटरी के साथ इसकी भरपाई करता है, जो पिछले मॉडल की 7,000mAh बैटरी के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड ह...