भदोही, अप्रैल 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों के बच्चे कंप्यूटर से बेहतर तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को तकनीकी शिक्षा दी जा रही है। बेसिक विभाग द्वारा संचालित कंप्यूटर सहायतित शिक्षा योजना (सीएएल) को प्रभावी बनाने को कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को कंप्यूटर से शिक्षा दी जा रही है। ऐसा ही दृश्य मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर में देखने को मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने बताया कि कक्षा छह से आठवीं तक के करीब 314 बच्चों को कंप्यूटर से शिक्षित किया जा रहा है। बच्चे स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर संग एलईडी टीवी के माध्यम से भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कंप्यूटर कक्ष का मकसद बच्चों को शुरुआत से ही सिस्स्टम से शिक्षा दे...