फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस और आईटी एंड आईटीईएस विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराई गई। कंप्यूटर साइंस के आसान प्रश्नपत्र से छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। 20 केंद्रों पर करीब दो हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा वैकल्पिक विषयों की होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। बोर्ड की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।परीक्षा का समय ढाई घंटे निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और सभी केंद्रों पर यह बिना किसी बाधा के संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर छात्र सुबह से ही काफी उत्साहित और आश्वस्त नजर आए। केंद्रों पर प्रवेश से पहले वि...