प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर सहायक के 14 पदों पर भर्ती की प्रथम चरण की परीक्षा में 169 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। छह फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 49 केंद्रों पर आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में पंजीकृत 21276 अभ्यर्थियों में से 7898 सम्मिलित हुए थे। इस भर्ती के लिए कुल 14 रिक्तियों के सापेक्ष 10 गुना एवं अंतिम अभ्यर्थी के समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए कुल 169 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हिन्दी टंकण (कम्प्यूटर पर) की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार परीक्षा वेबसाइट पर उपलब्ध है। द्वितीय चरण की परीक्षा के संबंध में सूचना अलग से जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कटऑफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.