कंप्यूटर सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा 18 अगस्त को
प्रयागराज, जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर सहायक के 14 पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में सफल 169 अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की हिन्दी टंकण परीक्षा 18 अगस्त को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। उपसचिव राजेश कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए क्रुति देव-010 फांट के साथ-साथ मंगल फांट के इनस्क्रिप्ट फांट का भी विकल्प रहेगा। छह फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 49 केंद्रों पर आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में पंजीकृत 21276 अभ्यर्थियों में से 7898 सम्मिलित हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.