हाजीपुर, जून 15 -- हाजीपुर । निज संवाददाता औद्योगिक थाना पुलिस ने कंप्यूटर व्यवसायी से लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र मिथलेश कुमार को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया गया। हालांकि कंप्यूटर व्यवसायी से सामान बरामद नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- कंप्यूटर व्यवसायी से लूट के मामले एक और गिरफ्तारपुलिस कार्रवाई पुलिस ने गत 19 मई को इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपी बिदुपुर थाना के दाउदनगर निवासी रामलाल सिंह के पुत्र रवि सिंह और नगर थाना के छोटी मड़ई पोखरा मोहल्ला निवासी गणेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार हैं। पुलिस ने उनके पास से कट्टा, कारतूस, घटना में...