गया, फरवरी 3 -- मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में मंगलवार को आंतरिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर और सत्र 2024-26 के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसमें विद्यार्थियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंतरिक परीक्षा शैक्षणिक मूल्यांकन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो छात्रों की निरंतर प्रगति और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुनिश्चित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन व परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के निदेशक प्रो. संजय कुमार तिवारी ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.