रांची, अगस्त 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को कोड जैम 2026 प्रतियोगिता हुई। इस मेगा टेक इवेंट में बीसीए विभाग के मार्गदर्शन में कोडर्स हब डीएसपीएमयू की ओर से विभिन्न विभागों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीसीए, बीएससी आईटी, एमसीए, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने किया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में सफलता के लिए तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में बीसीए विभाग के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष...