कंप्यूटर रैंडमाइजेशन से 104 कर्मचारियों का तबादला
सासाराम, अगस्त 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास जिला प्रशासन ने कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के जरिए 104 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। इसमें 78 राजस्व कर्मचारी और 26 जिला कर्मी शामिल हैं। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि तकनीक आधारित इस व्यवस्था से स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है तथा मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त हुई है। उन्होंने सभी स्थानांतरित कर्मियों को निर्धारित समय में नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, प्रमाण-पत्र सहित सभी राजस्व सेवाएं बिना बाधा समयबद्ध ढंग से जारी रहेंगी। बैठक में अपर समाहर्ता एवं राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.