गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- गाजियाबाद। जिले से ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए सोमवार तक आवेदन किए जाने हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इन कोर्स की अधिकृत संस्था द्वारा ओ लेवल और ट्रिपल सी के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनके लिए जिले के युवा आवेदन कर रहे हैं। अब आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इसके बाद युवाओं का इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर कोर्स में चयन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...