कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन
कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय पाण्डेय ने बताया कि जनपद स्तरीय चयनित संस्थानों में ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक का इंटर उत्तीर्ण होना तथा आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ शैक्षिक व अन्य आवश्यक अभिलेख अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर समस्त अभिलेखों सहित हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 जुलाई निर्धारित की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.