गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर। कम आवेदन के चलते पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की संशोधित समय-सारिणी जारी की है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रद्धा मिश्रा ने बताया कि संसोधित समय सारिणी में अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा 24 जुलाई तक आवेदन की हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा कर सकेंगे। जिला स्तर पर आवेदन सत्यापन और चयन की प्रक्रिया 3 अगस्त तक पूरी की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का संस्थानों में प्रवेश और बायोमैट्रिक और फेशियल ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया 10 अगस्त तक पूरी होगी। प्रशिक्षण 11 अगस्त से शुरू किया जाएगा। बता दें कि अंतिम तिथि 7 जुलाई तक केवल 28,812 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के कारण आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- ओ लेबल प्रशिक्षण को आवेदन अब 20 तक वही गोरखपुर में...