नई दिल्ली, मई 30 -- देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता को लेकर चल रही बहस के बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक सरकारी कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र का है, जहां बड़े पैमाने पर नकल और अनियमितताएं हो रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को हैरानी हो रही है।मोबाइल फोन और एआई के इस्तेमाल का दावा सोशल मीडिया पर "राज अकादमी प्रयागराज" नाम के एक यूजर द्वारा साझा किए गए वीडियो में कुछ अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ अन्य लोगों को भी उम्मीदवारों के पास खड़े देखा जा सकता है। आरोप लगाया गया कि ये लोग प्रश्नों के उत्तर बताने में मदद कर रहे थे। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि कुछ अभ्यर्थी मोबाइल फोन के जरिए एआई टू...