किशनगंज, मार्च 20 -- किशनगंज, संवाददाता किशनगंज शहर केअस्पताल रोड में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब कंप्यूटर क्लास जा रही एक युवती पर एक अज्ञात युवक ने पीछे से हमला कर दिया। इससे युवती सड़क पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, युवती मोतीबाग इलाके की रहने वाली बताई जाती है। शहर में एक संस्थान में कंप्यूटर की पढ़ाई करने जा रही थी। तभी उक्त घटना घटी। पीड़ित युवती ने बताया कि रोज की तरह क्लास जा रही थी, तभी अचानक पीछे से एक युवक आया और बिना कुछ कहे युवती के सिर पर किसी भारी चीज से जोर से वार कर दिया। घायल युवती का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में करवाया गया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी युवक युवती के पीछे ही चल रहा था। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.