कंप्यूटर कोर्स के लिए करें आवेदन
प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल, सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को आय-जाति प्रमाण पत्र तहसील स्तर से निर्गत होना चाहिए। इंटर या समकक्ष पास होना चाहिए। उम्र 35 वर्ष से अधिक न हों। विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन 20 जुलाई तक किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- ओ लेबल प्रशिक्षण को आवेदन अब 20 तक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.