कन्नौज, अप्रैल 29 -- समधन, संवाददाता। ग्राम पंचायत मलिकपुर में मतदाता पुनरीक्षण 2026 सूची में तमाम मतदाताओं के नामावली में कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से नाम मे अशुद्धि हैं। जिससे ग्राम सभा के मतदाताओं को मतदाता सूची का निरीक्षण करते ही चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। मतदाताओं का कहना है कि अनुभवी कंप्यूटर ऑपरेटर को लगाना चाहिए था। जिससे मतदाताओं के नाम में गलतियों से बचा जा सके। निर्वाचन आयोग से मतदाताओं ने नामावली में त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधार कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...