महोबा, जून 6 -- कुलपहाड़, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने डीआईजी राजेश एस के साथ अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों को सुनकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कंप्यूटरीकृत खतौनी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कंप्यूटरीकृत खतौनी न मिलने से किसान योजनाओं से परेशान हो रहे है।शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव और महेंद्र वर्मा ने शिकायती पत्र में कहा कि 30 जुलाई 2022 को शासन के द्वारा धारा 52 का प्रकाशन कर दिया गया है। मगर कुलपहाड़ मौजा के कई गांव में किसानों को कंप्यूटरीकृत खतौनी न मिलने से समितियों में खाद, बीज की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस:डीएम के सामने शिका...