कंप्यूटर, लैपटॉप और छात्रवृत्ति से जुड़ी मांगों का प्रस्तव मंत्रालय को भेजा
देहरादून, अगस्त 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मॉडल स्कूल फॉर विजुअल डिसएबिलिटीज (एमएसवीडी) के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का आंदोलन समाप्त होने के बाद कक्षाएं शुरू हो गई हैं।कंप्यूटर, लैपटॉप और छात्रवृत्ति से जुड़ी मांगों को स्वीकृति के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भेज दिया गया है। छात्रों ने 3 अगस्त से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जो 10 अगस्त को समाप्त हो गया है। विद्यार्थियों की शिकायतों एवं मांगों पर अधिकारियों व शिक्षकों के साथ हुई कई दौर की बैठकों के बाद प्रत्येक समस्या का बिंदुवार समाधान निकाला गया। संस्थान के नवनियुक्त निदेशक ने प्रशासनिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए। विद्यार्थियों को मांगों के निस्तारण का लिखित आश्वासन दिया गया। साथ ही पिछले 5 दिनों से जारी शैक्षणिक गतिरोध समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.