प्रमुख संवाददाता, अगस्त 22 -- यूपी के वाराणसी में माधोपुर (सिगरा) के लापता युवक की सिर कटी लाश शुक्रवार रात लहरतारा में रेलवे लाइन किनारे कंपोस्ट के गड्ढे में बोरे में मिली। शव के पांच टुकड़े कर दिए गए थे। पुलिस के अनुसार तीन दोस्तों ने ही बीते सात अगस्त को दोपहर में हत्या की। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। माधोपुर निवासी विनोद कन्नौजिया का 19 वर्षीय पुत्र यीशु कन्नौजिया बीते छह अगस्त से लापता था। परिवार के लोग अपने स्तर से तलाश करते रहे। युवक का पता नहीं चला तो बीते 17 अगस्त को परिजन सिगरा थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। कैमरों के फुटेज एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शिवपुरवा के प्रदीप को उठाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने भाई राम किशन और दोस्त रोहित की मदद से सात अगस्त को ही लहरतारा मार्ग स्थित ख...