कौशाम्बी, मार्च 16 -- बीआरसी कौशाम्बी के कंपोजिट विद्यालय रक्सवारा में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन बच्चों की मौखिक ज्ञान व बेसिक क्राफ्ट परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा में शतप्रतिशत बच्चों ने प्रतिभाग किया। कंपोजिट स्कूल रक्सवारा में निर्धारित समय सारणी के अनुसार वार्षिक परीक्षा सोमवार को आरंभ कराई गई। परीक्षा के प्रथम दिन कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा एवं कक्षा छह से आठ तक प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, कृषि, गृह शिल्प की परीक्षा एवं द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षाओं में संबंधित परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा ने बताया कि सभी बच्चे बहुत ही उत्साहपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हुए।

ह...