पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। नवोदय विद्यालय की ओर से आयोजित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 में ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल बरहा की छात्रा रौनक का चयन हो गया है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के 80 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क आवासीय गुणवत्ता परक शिक्षा मिलेगी। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बरहा की कक्षा पांच की छात्रा रौनक ने अपने मार्गदर्शक एवं कक्षा अध्यापिका गीता कुमारी के निर्देशन में यह सफलता अर्जित की। इससे पहले भी इसी विद्यालय की छात्रा कक्षा 6 एवं 11 में चयन हो चुका है। विद्यालय की इंचार्ज अध्यापक ममता गंगवार एवं अन्य शिक्षक संतोष खरे, मीना, विजेता, मनविंदर, सृष्टि, किरन, रूबी, निधि निगम, सबीहा, गुंजन, दिनेश, रमेश, पवन, शैलेन्द्र, निधि अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.