पीलीभीत, जनवरी 24 -- पूरनपुर। कंपोजिट स्कूल चाट फिरोजपुर में मिड डे मील योजना के तहत तिथि भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय पहुंचने पर बीएसए रोशनी सिंह ने कक्षाओं में जाकर स्कूली बच्चों से संवाद किया और उनके शैक्षिक ज्ञान को परखा। विद्यालय का सुव्यवस्थित परिवेश और शैक्षणिक माहौल देखकर उन्होंने विद्यालय स्टाफ की सराहना की। विद्यालय में पूड़ी, सब्जी, खीर, रायता और चावल का विशेष रूप से आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक राकेश पटेल, प्रधानाचार्य डॉ. नीराजना शर्मा समस्त शिक्षक स्टाफ, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...