बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में कंपोजिट विद्यालय परसिया के कक्षा-8 के छात्र रामतीरथ ने शानदार सफलता प्राप्त की है। रामतीरथ ने 97 अंक प्राप्त कर जनपद में 39वीं रैंक हासिल की। अब उन्हें आगामी शिक्षा हेतु कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक सुशांत सक्सेना व मिशन शिक्षण संवाद को दिया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...