आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर बाजार में कंपोजिट शराब की दुकान से शुक्रवार की रात चोर 75 हजार नगदी और करीब छह लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और बीयर उठा ले गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कंधरापुर निवासी चंद्रशेखर यादव की बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर बाजार में कंपोजिट शराब की दुकान है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी अमनदीप वहां सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंदकर घर चला गया। शनिवार की सुबह पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान रखे बिक्री के 75 हजार रुपये गायब थे। इसके साथ ही करीब छह लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और बीयर गायब थी। चोरी की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग आ गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना दुकान मालिक औ...