कंपोजिट विद्यालय से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया
कौशाम्बी, जून 22 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरमपुर निवासी अनुज कुमार मिश्रा निखोदा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि 20 मई से 20 जून तक स्कूल में ग्रीष्म कालीन अवकाश था। 21 जून को वह योग दिवस पर स्कूल पहुंचे तो देखा कि मेन गेट, स्टोर रूम आदि का ताला टूटा था। स्टोर रूम में रखा दस्तावेज, विज्ञान किट, पांच पंखा, खेलकूद का सामान गायब था। प्रधानाध्यापक ने गांव के ही लड़कों पर चोरी की घटना को अंजाम देने का शक जाहिर की है। उनकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.