बहराइच, अप्रैल 24 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय रनियापुर कला में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीनाराज मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षिकाओं में विशाखा, मोनी सिंह, आभा तिवारी, रीना पांडेय एवं विजय शंकर मणि तिवारी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने गगरिया मटकी फोड़ो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हम भारत की बेटी और दिल है हिंदुस्तानी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के नृत्य, गीत, नाटक एवं कविताओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि बीनाराज मिश्रा ने कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीरज मौर्य को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशबू को पंखा तथा तृती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.