गोंडा, मई 18 -- टिकरी, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर इमाम में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में लगभग 72 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्काउटिंग के नियम, सिद्धांत, ईश प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, टोली निर्माण एवं टोली में सामूहिक कार्य करने की गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बच्चों को किम्स गेम और माइंड गेम जैसी रोचक गतिविधियां भी कराई गईं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित हो सके। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने बच्चों को प्रेम, भाईचारा और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए बढ़ती गर्मी के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: स्काउट-गाइड शिविर का समापन, हुनर और अनुशासन से प्रतिभागियों ने जीता दिल उन्होंने आगामी माह में...