गंगापार, फरवरी 7 -- क्षेत्र के राजापुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी पटेल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में यही बच्चे राष्ट्र को विकास की नई दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश पटेल तथा संचालन शिक्षामित्र सुरेन्द्र सिंह पटेल ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद प्रताप सिंह, अंजू खरवार, शालिनी शर्मा, शाजिया परवीन, तुलिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...