गोंडा, मार्च 12 -- कटरा बाजार। गुरुवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मंगुरही में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाध्यापक रवि कुमार तिवारी ने किया। ग्राम प्रधान और एसएमसी अध्यक्ष ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बच्चों के बीच खेलकूद और वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराया गया। बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान शिक्षक नवनीत चौबे, योगेंद्र मिश्र, नरेंद्र सिंह, बीना, हेवेंद्र, रामगोपाल तिवारी, खुशनुमा, कमलेश कुमार, प्रभाकर वर्मा, ज्योति मिश्रा, अरुण कुमार, अमित कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...