नोएडा, जून 15 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। बिसरख ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की गई है। विद्यालय के लगभग 500 से अधिक विद्यार्थियों के लिए कुछ समय पहले लाइब्रेरी का निर्माण किया गया। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में तीन नए कक्षों का निर्माण कराया गया है, जिनका उपयोग मंगलवार से विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा। वहीं, तीन नई कक्ष बनने के बाद अब विद्यालय में कुल 14 कक्ष हो गए हैं। इसमें विद्यार्थियों की संख्या को देकते हुए नए कक्षों का उपयोग कक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कंपोजिट विद्यालय में तीन नए कक्ष से छात्रों को मिलेगी राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...