आगरा, मार्च 6 -- खंदौली ब्लॉक क्षेत्र के गांव नाई की सराय स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। मिड डे मील वितरित न होने की शिकायत की। शिक्षण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परिसर में गंदगी है। उनको बच्चो को मिड डे मील नहीं मिल रहा है।एक शिक्षामित्र के भरोसे ही विद्यालय चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों ने बताया कि उन्हें दूध और फल तो कभी मिलते ही नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय की दुर्दशा जल्द नहीं सुधारी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...