अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। बीकापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भीखी सराय में आयोजित वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना और मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर मौजूद अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के साथ अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि रहीं महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू और विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष अर्चना गोस्वामी ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रविन्दर कौर और संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री रविन्द्र गौतम ने किया। मनोरमा साहू ने कहा कि बेसिक के बच्चे देश की भविष्य की नींव है और इन्हें मजबूत बन...