गोंडा, मई 9 -- रुपईडीह। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बनगाई में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने शनिवार को लर्निंग एवं ट्रेनिंग के तहत क्षेत्र के पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर का भ्रमण कर शिक्षा संबंधी जानकारियां ली। प्रधानाचार्य सुशील तिवारी व प्रबंधक वीरेंद्र राव ने सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मार्ट क्लास, विज्ञान लैब और कक्षाओं का भ्रमण करा कर विभिन्न जानकारी दी। इसमें विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कुलदीप चाहत, शिक्षक सुशील तिवारी, गिरिश चन्द्र वर्मा, प्रमेन्द्र कुमार , राजेश्वरी देवी कुसुमा, राजीव रंजन मिश्रा, सतीश शुक्ला, राजू सोनी,सुरेश राव रहे। यह भी पढ़ें- कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने जानीं पढ़ाई की बारीकियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...