सोनभद्र, फरवरी 28 -- चोपन। रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मेलजोल का संदेश लेकर आता है। शनिवार को कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर के प्रांगण में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मुख्य अतिथि चोपन नगर के वार्ड तीन की सभासद अनिता बिंद ने बच्चों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस त्यौहार की असली जीत है। पूरे परिसर में होली आई रे के गीतों और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण जीवंत हो उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.