चंदौली, मई 19 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में सोमवार को पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान बीटीसी प्रशिक्षण कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता जीयुत बंधन यादव ने विद्यालय के पूर्व छात्रों को दसवीं उत्तीर्ण होने पर माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है, यदि अच्छे और विद्वान शिक्षक मिले तो निश्चित ही छात्र और छात्राएं अपने जीवन में अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं । आप सभी गुरुओं का सम्मान करिए क्योंकि गुरु का सम्मान करने से आपका भी सम्मान बढ़ेगा। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विगत वर्षों में हमारे विद्यालय के कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्या...