मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल पार कर दिया। चोरों ने दस कमरों का ताला तोड़ घटना को अंजाम दिया। प्रधानाध्यापक शिव गोविंद तिवारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के कटका गांव में कम्पोजिट विद्यालय है। बीती रात चोर विद्यालय के दस कमरों का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। चोर तीन स्टोर रूम, तीन कार्यालय कक्ष, स्मार्ट क्लास, लैब, लाइब्रेरी तथा कक्षा 6 के कक्ष का ताला तोड़ा है। प्रधानाध्यापक शिव गोविंद तिवारी ने बताया कि एक इन्वर्टर, दो बैटरी, लगभग 100 स्टील की थाली, सौ स्टील के गिलास, दो बोरी गेहूं, दो बोरी चावल, चना, गुड़, नमकीन, बिस्कुट समेत एक लाख का सामान गायब है। चोरों ने किचन का भी ताला तोड़ दरवाजा खोलने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.