प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। महापौर गणेश केसरवानी ने उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय त्रिवेणी रोड, खलासी लाइन, कीडगंज का लोकार्पण किया।स्मार्ट सिटी मिशन ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत बने उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण पर महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रयागराज निरंतर प्रयासरत है कि शहर के प्रत्येक विद्यालय को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...